Tuesday, September 17, 2013

प्रेम

अचानक हवा तेज हो गयी । जलता दीपक बुझ न जाए इसलिए हाथों से ढँक लिया उसने । पर उसके हाथ झुलसने लगे और दीपक बुझने लगा । इस बात के लिए दीपक और वो एक दूसरे से नाराज थे । पर वो ये भी समझते थे कि दीपक बुझ न जाए इसलिए उसने उसे हाथों से ढका था और उसके हाथ झुलस न जाएँ इसलिए दीपक बुझने लगा था । .... - कौशल


No comments:

Post a Comment