पापा 100 रुपये दीजिये कल स्कूल में टीचर्स डे सेलीब्रेट करने के लिए फंड इकठ्ठा कर रहे हैं । - 12 साल का बिपिन बोला । पिता - तुम्हारे स्कूल वाले भी किसी न किसी बहाने पैसे ऐंठते रहते हैं । हजारों जो फीस में देते वो टीचर्स के काम ही तो आती फिर ये टीचर्स डे के लिए अलग से पैसे क्यों ? ( पिता किताब एक तरफ रखते हुए बोले )बिपिन - आपको पता भी है कि हम टीचर्स डे क्यों मनाते हैं ? हमारे second president काbday होता है । डा. राधाकृष्णन जी का । पापा - अच्छा वो पर वो तो अब हैं नहीं और president का bday तुम क्यों मनाते हो ? क्या किया था उन्होंने ?बिपिन - पापा वो एक टीचर थे बहुत intelligent थे बहुत सारी बुक्स लिखी उन्होंने जानते हो उनके bday पे country के अच्छे अच्छे टीचर्स को मैडल देते । हम भी अपने टीचर्स के साथ celebrate करेंगे तो उन्हें भी अच्छा फील होगा । अब मुझे पैसे दो सोना है ...पिता जो relgion science and culture नामक पुस्तक पढ रहे थे मुस्कुरा कर पैसे दे देते हैं । - मलंग
©
©
No comments:
Post a Comment