नहीं नहीं इन चार चादरों के हम 500 रूपये ही देंगे - महिला बोली
फेरी वाला - बीबी जी 125 में एक मीटर शर्ट का कपड़ा न आयेगा और आप दो सवा दो मीटर की इम्पोर्टेड चादर के लिए कह रही हैं । चलिए 400 की एक कह रहा था आप 1500 दे दीजियेगा ।
महिला - इम्पोर्टेड सिम्पोर्तेद कुछ नहीं है पिछली बार ऐसे ही बोल कर गया था तुम जैसा कोइ दो बार धुलने के बाद चादर सिकुड़ गयी थी रंग खराब हुए सो अलग 500 की देना हो तो दो
फेरी वाला - बीबी जी इस बार मुझसे लेकर देखिये खराब हो तो पैसे वापस चादर दूंगा सो अलग । आपके लिए 300 की एक लगा दूंगा इससे कम में नुक्सान होगा
महिला - तुम सब ऐसे ही कहते एक बार के बाद कोइ नहीं आता । 500 से ज्यादा नहीं दूंगी ।
फेरी वाला - मैं आता हूँ बीबी जी वो 12 नम्बर वाली वर्मा बीबी जी के यहाँ मैं 6 साल से आ रहा आप नयी आयी हो मेरे बारे में पता नहीं आपको ... 500 में नहीं होगा । 500 में तो खरीद भी नहीं ... दिन भर भूखे प्यासे घुमते हैं आप नुक्सान करवा रही है 200 की लगा दूंगा इससे कम में बिलकुल न होगा ।
महिला - भूखे प्यासे हो ? सुन राधिका ( छोटी बहन ) इसे खाना खिला दे बेचारा भूखा है । ( 600 रूपये देते हुए ) ये लो अब ठीक है ।
फेरी वाला - एक हाथ में 4 रोटी और भिन्डी की सब्जी की प्लेट और एक हाथ में 600 रूपये ले लेता है ।
______________________________________________________
( अन्दर ) राधिका - वाह दीदी तुम्हारा जवाब नहीं तुम्हारी रोटियों ने लूट लिया बेचारे को..... - मलंग
©

No comments:
Post a Comment