Saturday, February 1, 2014

रोटी

 " . . .  ' शहर में जिसके यहाँ जाओ ' चाय चलेगी ? ' पूंछते , पर गांव में सीधे आदेश देते ' रोटी खाके जाना बेटा । अब सोमेश की समझ में आ गया था कि क्यों कहते शहर की अमीरी से गाँव की गरीबी भली । " गल चुके अखबार में छपी सप्ताह की सबसे श्रेष्ठ , पुरुस्कृत इस लघुकथा का अस्तित्व भी मिट चुका था  । पर समझ ये नहीं आया कि दो जून रोटी की तलाश में शहर आया वो शक्स तो अनपढ़ था फिर स्याही के अस्तित्व को किसने चुनौती दी । क्या अखबार में लिपटी उन 2 अधपकी पसीजती रोटियों ने ?  ...  - कौशल  01-02-2014 ©

No comments:

Post a Comment