Tuesday, February 18, 2014

दो से चार , चार से आठ , आठ से सोलह और सोलह से बत्तीस होने क्रम में  सड़क किनारे मजमा जुट रहा था । भीड़ में चेहरों पर हंसी , शालीनता सोच संवेदना की जमानत जब्त कर रही थी । अन्दर से आ रही क्रंदन चीख की आवाज सुनकर किनारे खड़े एक जनाब से पूंछा - क्या हो गया भाई साहब ? ..  उनके पान चबाते हुए बोलने के कारण ' लौंडा लौंडिया ... भाग .. धुलाई ' इतना ही समझ आया पर  ' पिच्च ' से थूकी पीक अन्दर रक्त रंजित हो चुके प्रेम को अच्छे से व्यक्त कर गयी थी । .. ©

No comments:

Post a Comment