लगभग झल्लाते हुए सा वो अधेड़ बोला ' पिछले हफ्ते गिट्टी ईंटा बालू सब तुम्हारे यहाँ से ही गया तब 2200 की लगाई थी अब एक ट्राली बालू कम पड़ गयी तो तुम 3000 गा रहे हो ' .. उपकार बोध भरे स्वर में उसने कहा ' बाबूजी जी रेट बढ़ गया आपके लिए 3000 है वरना 3200 चल रहा ' .. इस बार अधेड़ ने आश्चर्य से पूछा - हफ्ते भर पहले 2200 की ट्राली डाल रहे थे और अब सीधे 3200 , यार 2 किलोमीटर पे नदी है , मार्च चल रहा बरसात भी नहीं है फिर रेट कैसे बढ़ गया ? बेशर्म मुस्कान के साथ वो बोला ' ऊपर से डंडा है बाबूजी रेट न बढ़ाएं तो हमें कुछ नहीं मिलेगा .. ' अब वो झूठ नही बोल रहा था । अखबार का पेज नं. 3 ' नए पुलिस कप्तान ने कार्यभार सम्हाला , 89 बैच के IPS श्री .... ने साफ़ कर दिया असामाजिक तत्वों और खनन माफिया को बक्शा नहीं जायेगा ' उसकी बात की पुष्टि कर रहा था । - कौशल ©
No comments:
Post a Comment